Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Rashmi Shukla News: महाराष्ट्र की नई डीजीपी बनीं IPS रश्मि शुक्ला, 1988 बैच की हैं आईपीएस अधिकारी

कई दिनों के टाल-मटोल के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मी शुक्ला को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया।। 
 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला (IPS Rashmi Shukla) को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (DGP of Maharashtra) नियुक्त किया गया। राज्य के गृह विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया।
वर्ष 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला प्रतिनियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक के रूप में पदस्थ थी। पूर्व डीजीपी रजनीश सेठ के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर को डीजीपी महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।


Post a Comment

0 Comments