Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Chhattisgarh Holiday News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्राण प्रतिष्ठा पर अवकाश जारी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्राण प्रतिष्ठा पर अवकाश जारी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...
रायपुर/( सुनील शर्मा) सरगुजा में 22जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा केमौके पर अवकाश रहेगा। सरगुजा कलेक्टर बिलास भोस्करने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने स्थानीय अवकाश केतहत 22 जनवरी को अवकाश दिया है। बता दें, कलेक्टरों कोतीन स्थानीय अवकाश घोषित करने के अधिकार हैं। कलेक्टरजिले के लोकल तीज-त्यौहारों को देखते अपने स्तर परअवकाशों का ऐलान करते हैं। मगर राम मंदिर की प्राण
प्रतिष्ठा के लिए यूपी समेत कई राज्यों में अवकाश घोषित
किए जा रहे हैं। सो, कलेक्टर ने अपने लेवल पर इस दिन
अवकाश दिया है। ऐसा पता चला है, सरगुजा के बाद बाकी
जिलों के कलेक्टर भी आजकल में 22 जनवरी की छुट्टी
घोषित कर देंगे। नीचे पढ़ें आदेश...
बता दें, एनपीजी ने 22 जनवरी को प्रदेश में अवकाश को लेकर खबर चलाई थी। इसमें बताया गया था कि राज्य सरकार रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर सार्वजिनक अवकाश जारी कर सकती हैं। इस खबर के बाद सरगुजा कलेक्टर ने 22 जनवरी पर अवकाश की घोषणा की हैं। सरगुजा पहला जिला हैं, जहां प्राण प्रतिष्ठा पर अवकाश जारी किया गया है।। 
क्या 22 जनवरी को घोषित होगा राष्ट्रीय अवकाश? छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से उठ रही मांग
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन दिवस पर बीजेपी राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दिन देश भर के लोगों से दिवाली मनाने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...

Post a Comment

0 Comments