Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत का वो राज्य, जहां एक-दो नहीं, हैं 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट! क्या इसके बारे में जानते हैं आप?

भारत में कुल 487 एयरपोर्ट हैं. इनमें एयर स्ट्रिप्स, फ्लाइंग स्कूल और मिलिट्री बेस भी शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की बात करें तो इनकी कुल संख्या 35 है. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में हैं. नोएडा के जेवर में बन रहा एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा.। 
नई दिल्ली/( सुनील शर्मा) किसी भी देश की प्रगति उसके इंफ्रास्ट्रक्चर से आंकी जा सकती है. आधुनिक समय में अच्छे हाईवे, एक्सप्रेसवे, रेलवे के साथ-साथ इंटरनेशनल पोर्ट (बंदरगाहें) और एयरपोर्ट (हवाई अड्डे) भी आर्थिक प्रगति के चिह्न माने जाते हैं. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा कि भारत में कुल कितने एयरपोर्ट हैं? यदि नहीं सोचा तो हम बताते हैं. आपको यह जानकार हैरानी होगी कि भारत में कुल एयरपोर्ट्स की संख्या 487 है. क्या आप ये जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं? संभव है कि इसका जवाब आप जानते हों.। 
उत्तर प्रदेश में हैं. कुल 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट
भारत में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे उत्तर प्रदेश में हैं. यूपी में कुल 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं. उत्तर प्रदेश के हवाई अड्डों में वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लखनऊ में चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कुशीनगर में कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम आते हैं. ये सभी अड्डे ऑपरेशनल हैं, अर्थात यहां से उड़ानें भरी जाती हैं. इन सभी का संचालन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) द्वारा किया जाता है.। 
राज्य का पांचवां अड्डा नोएडा के जेवर में बना रहा जेवर एयरपोर्ट होगा. जेवर एयरपोर्ट देश का पहला शून्य उत्सर्जन वाला होगा. अभी तक यहां से उड़ान नहीं भरी जाती हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी साल सितंबर में यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी.

भारत में कुल एयरपोर्ट कौन-कौन से?
जैसा कि आप जानते हैं कि देश में कुल 487 एयरपोर्ट हैं. इनमें विभिन्न एयर स्ट्रिप्स, फ्लाइंग स्कूल और मिलिट्री बेस भी शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की बात करें तो इनकी कुल संख्या ी शामिल हैं. कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए 123 एयरपोर्ट तो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स की संख्या 35 है. दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और व्यस्ततम हवाई अड्डा है. इसके बाद, दूसरे नंबर पर बड़ा और बिजी हवाई अड्डा मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज है.। 
भारत में बड़े हवाई अड्डों का संचालन एयरपोर्ट अथॉरटी द्वारा किया जाता है. यह अथॉरटी भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के स्वामित्व में आने वाली एक वैधानिक निकाय (Statutory Body) है. यह भारत में नागरिक उड्डयन के बुनियादी ढांचे के निर्माण, उन्नयन, रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है.

किस राज्य में कितने इंटरनेशनल एयरपोर्ट। 

राज्य का नाम एयरपोर्ट्स की संख्या
उत्तर प्रदेश 5
तमिलनाडु 4
केरल 4
गुजरात 3
महाराष्ट्र 3
कर्नाटक 2
पश्चिम बंगाल 2
पंजाब 1
राजस्थान 1

किस राज्य के सभी एयरपोर्ट इंटरनेशनल
भारत में केरल में कुल 4 एयरपोर्ट हैं और चारों ही इंटरनेशनल हैं. यहां कन्नूर में कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोच्चि में कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोझिकोड में कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट, तिरुवन्तपुरम में त्रिवेंदम इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं. इनमें से दो (कालीकट और त्रिवेंदम) का मैनेजमेंट एयरपोर्ट अथॉरटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है, जबकि अन्य का संचालन वहीं का मैनेजमेंट बोर्ड करता है. इसके अलावा गोवा के भी दोनों एयरपोर्ट इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का रुतबा रखते हैं.। 

Post a Comment

0 Comments