साय कैबिनेट में 3100 रुपए से धान खरीदी पर लगेगी मुंहर, महतारी वंदन योजना लागू करने लिया जाऐगा फैसला । रायपुर:/( सुनील शर्मा) नए साल पर छत्तीसगढ़ की जनता को सौगात देने के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की कल बैठक बुलाई गई है । बताया जा रहा है कि बैठक में धान, किसान और महिलाओं से जुड़े महतारी वंदन योजना सहित पीएम मोदी की गारंटियों को पूरा करने को लेकर चर्चा की जाएगी। बता दें कि साय सरकार की पहली बैठक में 18 लाख लोगों को पक्का मकान देने के लिए बनाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना पर मुहर लगा दी गई थी।
बता दे कि कल होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में सीबीआई जांच, पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं, प्रदेशवासियों के अयोध्या दर्शन, राजिम कुंभ और अयोध्या में रामलला के दर्शन, प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और मोदी की गारंटियों को पूरा करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
0 Comments