एक अख बार के ऑनलाइन ने इससे जुड़ी एक रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को गिरिराज सिंह ने मुसलमानों से घरों में रहने की बदरुद्दीन अजमल की कथित टिप्पणी पर कहा कि, "बीजेपी मुसलामानों से नफ़रत नहीं करती."
वेबसाइट ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि गिरिराज सिंह ने कहा, "बीजेपी मुसलामानों से नफ़रत नहीं करती. हम 'सबका साथ सबका विकास' के मंत्र के साथ काम करते हैं. अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में कोर्ट में याचिका देने वाले इक़बाल अंसारी को भी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बुलाया गया है. वो इस दौरान होने वाली प्रार्थना सभा में भी शिरकत करेंगे. बदरुद्दीन अजमल और ओवैसी जैसे लोग समाज में नफ़रत फैलाते हैं. बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है."
इससे पहले अजमल ने असम के बारपेटा में एक कार्यक्रम में कहा था, "हमें सावधान रहना होगा. मुसलमानों को 20 से 25 जनवरी के बीच ट्रेन से यात्रा नहीं करनी चाहिए. राम जन्मभूमि में बने मंदिर में राम की मूर्ति रखी जाएगी, पूरी दुनिया इसे देखेगी, लाखों लोग आएंगे. बीजेपी बड़ी योजना बना रही है."
इस दौरान हमें ट्रेन से सफर नहीं करना चाहिए और घरों में ही रहना चाहिए. बीजेपी मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है. बीजेपी हमारी ज़िंदगी, धर्म और अज़ान के ख़िलाफ़ है...."
अपनी ऑनलाइन रिपोर्ट में लिखा है कि मीडिया से बात करते हुए लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा, "पूरे देश में बड़ी संख्या में कारसेवकों की आवाजाही होगी. बाबरी मस्जिद को गिराए जाते वक्त जो कुछ हुआ हम वो नहीं चाहते."
"मुसलमान भाइयों के हित में और देश में शांति के लिए अगर मुसलमान इस दौरान ट्रेन में सफर न करें और घरों में ही रहें तो क्या बुरा हो जाएगा."
उन्होंने कहा, "लोग इसे सांप्रदायिक समझते हैं तो यही सही. ये लोगों को किसी तरह की झगड़े की स्थिति से बचाने के लिए है."
0 Comments