पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल नही रहे... - ग्राम कुरूदडीह में होगा अंतिम सस्कार
दुर्ग/पाटन /। छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल 89 साल का आज सोमवार की सुबह 6 बजे श्री बालाजी हॉस्पिटल रॉयपुर में निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया की नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर हो गए थे। उन्होंने आज आख़िरी साँसें ली। स्व नँद कुमार बघेल का अंतिम सस्कार उनके गृह ग्राम कुरूदडीह में किया जायेगापूर्व सीएम बघेल के पिता का निधन, अरुण वोरा ने जताया शोक
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। वोरा ने सुबह निधन की खबर मिलते ही भूपेश बघेल से फोन पर बातचीत की और शोक व्यक्त किया।
0 Comments