Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या के मुसलमानों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्या चिंता सता रही है? - प्रेस रिव्यू

जैसे-जैसे 22 जनवरी का दिन नज़दीक आ रहा है, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर के आसपास रहने वाले मुसलमान समुदाय के लोगों में बेचैनी बढ़ रही है.। 
अयोध्या /( सुनील शर्मा) 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में केवल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ही नहीं होंगे बल्कि उनके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में अन्य लोग होंगे.
अयोध्या राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन के अंदर पड़ने वाले दुराही कुआँ मोहल्ले के वहीद क़ुरैशी ने एक समाचार पत्र में कहाँ  कि "हमें नहीं पता कि बाहर वाले क्या सोच रहे हैं या क्या योजना बना रहे हैं. प्रशासन ने हमें आश्वासन दिया है कि कोई अप्रत्याशित घटना नहीं होगी, लेकिन लाखों लोगों में से कुछ तत्वों के इरादे ग़लत हो सकते हैं."
उन्होंने अख़बार को बताया, "हमारा परिवार अयोध्या में 1990 और 1992 में हुए सांप्रदायिक दंगों का गवाह रहा है."

Post a Comment

0 Comments