अयोध्या /( सुनील शर्मा) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस खास मौके पर देशभर में दिवाली जैसा जश्न मन रहा है. भक्त देश और विदेश से मंदिर के लिए तोहफे भेज रहे हैं. यहां हम आज ऐसे वीडियो और तस्वीरें देखने वाले हैं, जिनमें आप भक्तों द्वारा मंदिर को भेजे गए इन खास तोहफों को देख सकते हैं.
1. 108 फुट लंबी धूपबत्ती
गुजरात के वडोदरा में राम मंदिर के लिए 108 फुट लंबी धूपबत्ती बनाई गई. इसका वजन 3500 किलोग्राम है. इसे बनाने में छह महीने का वक्त लग गया. इसकी लागत पांच लाख रुपये आई. राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह से पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महंत नृत्य गोपाल दास ने धूप जलाई.
0 Comments