Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्ग स्टेडियम में आज 21 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा के लिए हो रही तैयारी पर 21000 रामभक्तों द्वारा संगीतम्य् हनुमान चालीसा का पाठ ....

21000 राम भक्तों द्वारा संगीतम्य् हनुमान चालीसा का पाठ 
 दुर्ग /( सुनील शर्मा) 500 वर्षों बाद हर है ऐतिहासिक त्यौहार राम मंदिर निर्माण पक्षात रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा शहर ही नहीं देश पूरी तरह उसके लिए साजधज कर तैयार हो रहा है इसी तरहढ़ दुर्ग से वार्ड नंबर 32 जिसके वार्ड पार्षद एवं महापौर दुर्गा श्री धीरज जी बाकलीवाल जी के और वार्ड वासी के सभी के सहयोग से वार्ड नंबर 32 दुर्ग में भी 22 जनवरी को रामलला के प्रतिष्ठा को मनाने के लिए उत्सव की तैयारी पूर्णता जोरों पर चालू है
इस कार्य पर पूरा वार्ड वासियों का सहयोग हमें पूर्ण मिल रहा है , इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगभग 10 दिन पूर्व से ही गलियों को तोरण से एवं जय श्री राम के बैनर से सजा दिया गया है और आगे की तैयारी चालू है, तैयारी पर 15 तारीख से वार्ड के सभी घरों पर रामदीप 5000 दीप में हर दिए पर राम नाम लिखवा कर दीप का वितरण किया जाएगा ।।।
 एवं दुर्ग स्टेडियम पर 21 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा के लिए हो रही तैयारी पर 21000 राम भक्तों  द्वारा संगीतम्य् हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा उसके भी पंपलेट का वितरण किया जाएगा।।
22 जनवरी के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे दोपहर के 2:00 बजे सदर बाजार दुर्ग से ,भव्य् शोभायात्रा निकाल् कर नगर भ्रमण करते हुए गांधी चौक पर प्रतिष्ठित सीताराम पंचायती राम मंदिर पर रामलल को वस्त्र पोशाक अर्पण किया जाएगा।।
उसके पश्चात 7:00 बजे से दुर्गा मंदिर पर बहुत बड़ी लाइट बोर्ड के द्वारा सजाया गया राम मंदिर का प्रतिबिंब बनाकर उस पर राम दीप द्वारा सजा कर पूजा अर्चना की जाएगी
,कार्यक्रम के आगे की तैयारी की जानकारी देते हुए चेतन जैन आशुतोष तिवारी एवं विष्णु नरेरा  ने कहा कि इस अवसर पर महा प्रसाद का वितरण में ,भक्तों को खीर की प्रसादी दी जाएगी।  और् चौक को पेंटिंग द्वारा रंगोली बनाकर पानी के झरने के साथ-साथ् उस पर गणेश जी,, राम दरबार ,,कृष्ण जी की मूर्तियां पर ,अपने-अपने घर से सजाकर लाए हुए दीप के साथ पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घर से एक-एक लोटा शुद्ध जल एवं शुद्ध दूध ,फल फूल माला के साथ में आकर स्वयं अभिषेक कर इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को अपने भविष्य में अपने जीवन पर उतारते हुए पुण्य लाभ ले सकते हैं। 
शहर के सभी नागरिकों से विनती है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और एक नए प्रकार के आयोजन पर आप शामिल होकर ,रामलला का आशीर्वाद प्राप्त करें।।।

Post a Comment

0 Comments