57 साल पुराने डाक टिकट पर 2024' का संयोग
काठमांडू। ( सुनील शर्मा ) यह नेपाल में 57 साल पहले जारी हुआ 'श्रीराम- सीता' का डाक टिकट है। 18 अप्रैल 1967 को रामनवमी पर जारी हुए इस टिकट पर 2024 लिखा है। दरअसल, टिकट पर विक्रम संवत के अनुसार साल का जिक्र है। 1967 विक्रम संवत के अनुसार 2024 था। संयोग यह है कि अब 2024 में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी।
0 Comments