Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राम मंदिर में लगा पहला सोने का दरवाजा, 3 दिन में लगेंगे सोने के 13 और दरवाजे

राम मंदिर में लगा पहला सोने का दरवाजा, 3 दिन में लगेंगे सोने के 13 और दरवाजे 
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है. अब यहां सोने के दरवाजे लग रहे हैं. मंदिर में सोने का पहला दरवाजा लगा चुका है और अगले तीन दिनों में यहां सोने के 13 और दरवाजे लगाए जाने हैं. हैदराबाद की 100 साल पुरानी कंपनी अनुराधा टिंबर राम मंदिर के लकड़ी के दरवाजों को तैयार कर रही है.
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में हर चीज भव्य है. मंदिर के भव्य निर्माण को तो आपने देख ही लिया होगा… अब यहां लग रहे सोने के दरवाजों को भी देख लीजिए. मंदिर में सोने का पहला दरवाजा लगाया जा चुका है. वहीं, अगले तीन दिनों में यहां सोने के 13 और दरवाजों को लगाया जाना है. 

गर्भगृह के मुख्य द्वारों की पूजा हो गई है, तो वहीं गर्भगृह के दोनों ओर लगने वाले दरवाजों पर काम जारी है. मंदिर निर्माण स्थल के पास बने कार्यशाला में इन दरवाजों को देखा जा सकता है. दरवाज़ों पर हाथी, कमल दल, झरोखे जैसे डिजाइन इसको भव्यता प्रदान कर रहे हैं.

हैदराबाद की कंपनी बना रही दरवाजे 
हैदराबाद की 100 साल पुरानी कंपनी अनुराधा टिंबर राम मंदिर के लकड़ी के दरवाजों को तैयार कर रही है. मगर, खास बात ये है कि ये दरवाजे अयोध्या में अस्थाई वर्कशॉप में बनाकर तैयार किए जा रहे हैं. दरवाजों पर नागर शैली के निर्माण की झलक साफ दिख रही है. मंदिर के दरवाजे पर सोने की परत चढ़ी होगी.

शुभता के प्रतीकों को उकेरा गया 

दरवाजों की वर्क शॉप में काम कर रहे शेखर दास ने बताया कि दरवाजों की डिजाइन में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि भव्यता की झलक इनमें दिखे. साथ ही हिंदू धर्म में जो शुभता के प्रतीक माने जाते हैं, उन चिह्नों को भी इन दरवाजों पर उकेरा गया है. लकड़ी के दरवाजों पर नक्काशी के लिए तमिलनाडु के कारीगर रात दिन अयोध्या में काम कर रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments