Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भिलाई में RTO एजेंट राजेश मिश्रा के घर पहुंची ED, पूछताछ के लिए थमाया समन, महादेव सट्टा एप से जुड़े हैं तार

भिलाई में RTO एजेंट राजेश मिश्रा के घर पहुंची ED, पूछताछ के लिए थमाया समन, महादेव सट्टा एप से जुड़े हैं तार
 भिलाई /( सुनील शर्मा) दुर्ग में महादेव सट्टा एप के मामले में ही प्रवर्तन निदेशालय ने पुलिस आरक्षक की पत्नी को समन दिया है। आरक्षक की पत्नी सीमा यादव के नाम से समन आया है। वहीं उसके घर पर ना होने की स्थिति में घर के बाहर ही समन को चस्पा कर दिया गया है।
भिलाई में RTO एजेंट राजेश मिश्रा के घर ED पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के लिए समन देने ED की टीम पहुंची है। ED को बैंक डिटेल्स में राजेश मिश्रा का नाम मिला है। कहा जा रहा है कि महादेव सट्टा एप से राजेश मिश्रा के तार जुड़े हैं।
इसके पहले कल दुर्ग में महादेव सट्टा एप के मामले में ही प्रवर्तन निदेशालय ने पुलिस आरक्षक की पत्नी को समन दिया है। आरक्षक की पत्नी सीमा यादव के नाम से समन आया है। वहीं उसके घर पर ना होने की स्थिति में घर के बाहर ही समन को चस्पा कर दिया गया है। इसमें सीमा यादव को ED कार्यालय उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। इस मामले में आरक्षक भीम यादव को पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप पर लगातार ईडी और पुलिस की कार्रवाई जारी है। ईडी ने महादेव एप आईडी मामले में दुर्ग के आरक्षक भीम यादव को 3 नवंबर को ही गिरफ्तार किया था। उनके ठिकानों से करीब 7 करोड़ नगद बरामद किया गया था।वहीं 15 करोड़ से अधिक के ऑनलाइन अकाउंट सीज किए गए थे। जिसके बाद ईडी ने आरक्षक भीम यादव और असीम बप्पा को रायपुर कोर्ट में अजय सिंह राजपूत की बेंच में पेश किया था। आरक्षक को 7 दिन और असीम दास उर्फ बप्पा को 10 दिन की रिमांड पर लिया गया था।

Post a Comment

0 Comments