Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भ्रष्टाचार मामले मे डिप्टी कलेक्टर, उसकी पत्नी, पुत्रिया, दामाद, समधन की 1.28 करोड की चल-अचल अधिहरण के आदेश

भ्रष्टाचार मामले मे डिप्टी कलेक्टर, उसकी पत्नी, पुत्रिया, दामाद, समधन की 1.28 करोड की चल-अचल अधिहरण के आदेश
इंदौर (सुनील शर्मा ): विशेष न्यायाधीश गंगाचरण दुबे (Special Judge Gangacharan Dubey) की कोर्ट ने आदेश पारित करते हुए भ्रष्टाचार मामले मे डिप्टी कलेक्टर. उसकी पत्नी, पुत्रियॉ, दामाद, समधन की 1.28 करोड की चल- अचल अधिहरण के आदेश. प्रभावित व्यक्तिगण हुकुमचंद सोनी पिता केसरीमल सोनी उम्र 64 वर्ष तत्कािलीन डिप्टी् कलेक्टटर शाजापुर निवासी 674 वैशाली नगर मंगल कालोनी उज्जै‍न (वर्तमान में मृत), उनकी पत्नी सुषमा एवं पुत्रियॉ अंजली, सोनालिका, प्रीती, सरिता, प्रमिला (मृत) , एवं रेखा वर्मा पति भरतकुमार वर्मा सोनालिका की सास , अजय वर्मा दामाद हुकुमचंद सोनी की चल-अचल संपत्तिया एवं बीमा पॉलिसियो से उक्त राशि वसुली हेतु कलेक्टंर उज्जैन के समक्ष प्रस्तुंत करने का आदेश दिया गया है. प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक डॉ पदमा जैन द्वारा की गई।
न्यायालय द्वारा विशेष रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार समाज व परिवार के लिए खतरनाक है तथा भ्रष्ट आचरण प्रभावित व्यक्ति के जीवन पर्यंत एवं मृत्यु‍ उपरांत भी उसके कार्यो से दिखाई देता है ऐसा कृत्य निंदनीय होकर उदारता के योग्य नही होता है. जैसे मछली पानी मे रहते हुए कब पानी पीती है या नही पीती है इसका अंदाजा नही लगाया जा सकता उसी प्रकार सरकारी सेवक सेवा के दौरान कब अपने पद का दुरूपयोग कर सकता है या नही इसका अंदाजा लगाना भी कठिन होता है. जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अभियोजन का मामला इस प्रकार है कि लोकायुक्त संगठन उज्जैन की ओर से अनावेदक के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया जो कि विचारणीय है एवं अनावेदक द्वारा अर्जित असमानुपातिक संपत्ति 1 करोड 77 लाख 55 हजार 751 रूपये मध्यपप्रदेश शासन के पक्ष मे अधिहरण किये जाने हेतु एक आवेदन पत्र धारा 13(1) मध्यनप्रदेश विशेष न्यायालय अधिनियम 2011 के तहत प्रस्तु्त किया गया. लोकायुक्त कार्यालय मुख्यालय भोपाल को हुकुमचंद सोनी के विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई जिसे दिनांक 27/06/2011 को विशेष पुलिस स्थारपना लोकायुक्ता उज्जैन को प्राप्त हुई ।डीएसपी ओ.पी. सागोरिया द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराए जाने पर सही पाई गई जिसमे प्रभावित अनावेदक व्यक्ति क्रं 1 हुकुमचंद द्वारा अपने अधिकारो का अवैध लाभ अर्जित कर स्वयं की पत्नी एवं पुत्रियों के नाम पर मकान, प्ला‍ट, वाहन आदि खरीदकर लगातार भ्रष्टारचार करना तथा आय के ज्ञात स्त्रो तो से अधिक संपत्ति एकत्र करना सही पाया गया।

Post a Comment

0 Comments