सफदरजंग एयरपोर्ट स्थित राजीव भवन में स्थापित नागरिक उड्डयन मंत्रालय में टीएस सिंहदेव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की. इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि देश में 4 छोटे एयरपोर्ट उनकी प्राथमिकता में है, जिनमें अम्बिकापुर एयरपोर्ट भी शामिल है. इस एयरपोर्ट के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया अग्रिम चरण में है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि अतिशीघ्र अम्बिकापुर के साथ ही सरगुजा अंचल के निवासियों को हवाई सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।नागरिक उड्डयन मंत्री से चर्चा में टीएस सिंहदेव ने आग्रह किया कि शुरुआत में अम्बिकापुर से रायपुर और अम्बिकापुर से वाराणसी तक की फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ किया जाए, जिस पर सिंधिया ने सहमति जताई है। उल्लेखनीय है कि 2 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने करीब 43 करोड़ की राशि को मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन के लिए स्वीकृति किया था. इस राशि का उपयोग कर एयरपोर्ट को 72 सीटर कमर्शियल प्लेन के उतरने के साथ ही नागरिक उड़ान के उद्देश्य से तैयार किया.
0 Comments