BJP ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 54 पर जीत हासिल की है और उसकी एक बार फिर सत्ता में वापसी हुई है। राज्य की सत्ता की कमान विष्णु देव साय को सौंपी गई है, साथ में दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा बनाए गए हैं।
अब लोकसभा चुनाव में जीत कैसे हासिल की जाए, इस रणनीति पर BJP आगे बढ़ने की तैयारी में है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को लेकर आगे बढ़ने का मन बना चुकी हैि राज्य के विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रधानमंत्री के चेहरे पर ही बड़ी सफलता मिली।
राज्य के वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव पर गौर करें तो यहां की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा नौ पर जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि उसे दो सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी मिशन 11 को फतह करना चाहती है और उसी के मददेनजर विष्णु देव साव के नेतृत्व वाली सरकार विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में जुट गई है।
राज्य के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिल गई है इसलिए संभावना इस बात की जताई जा रही है कि अध्यक्ष पद की कमान किसी नए चेहरे को सौंपी जाएगी।
0 Comments