रायपुर /( सुनील शर्मा) शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। समारोह की व्यापक तैयारियां चल रही हैं।
0 Comments