Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय को कांग्रेस से मिली बधाई, क्या बोले भूपेश बघेल?

वरिष्ठ भाजपा नेता एव राज्य के नये सी एम  विष्णु देव साय को दी बधाई , नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ

रायपुर /( सुनील शर्मा) नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है। भाजपा ने विष्णुदेव साय को छत्तीस का नया सीएम बनाने का ऐलान किया है। भाजपा के ऐलान के बाद अब छत्तीसगढ़ के नए सीएम को लेकर कांग्रेस का रिएक्शन भी सामने आ गया। 

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है। भाजपा ने विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का नया सीएम बनाने का ऐलान किया है। भाजपा के ऐलान के बाद अब छत्तीसगढ़ के नए सीएम को लेकर कांग्रेस का रिएक्शन भी सामने आय है। कांग्रेस ने विष्णदेव साय को छत्तीसगढ़ की कमान मिलने पर बधाई दी है। इसके साथ ही भूपेश बघेल ने भी उनको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। आइये जानते हैं विष्णुदेव साय पर क्या बोले भूपेश बघेल...
छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम के ऐलान के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। सोशल साइट 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में बघेल ने लिखा, "कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता  विष्णु देव साय को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएँ, ऐसी कामना करता हूँ।
3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आए थे। नतीजे आने के 6 दिन बाद अब राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। हालांकि, विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ अभी तक नहीं ली है। अब उनके शपथ के लिए समय मांगा जाएगा। शपथ ग्रहण का समय मिल जाने के बाद विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 बता दे मध्य प्रदेश , और छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। लेकिन  राजस्थान के सीएम फेस को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इन एक राज्यों के लिए सीएम फेस का ऐलान भाजपा द्वारा अभी तक नहीं किया गया है। इसके साथ ही राजस्थान के सीएम फेस को लेकर भी अभी नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments