Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा के न‌ए चेहरे पड़े दिग्गज कांग्रेसियों पर भारी, रिकेश, ललित और गजेंद्र की जीत ने सबको चौंकाया

तीनों युवा विधायक में किसी को भी बनाया जा सकता हैं केबनेट मंत्री 
दुर्ग /( सुनील शर्मा) दुर्ग जिले के छह में से चार विधानसभा में भाजपा का परचम लहराया है। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई नगर से देवेंद्र यादव ने अपनी सीट बरकरार रखी। जिन चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है। उनमें से तीन वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण और दुर्ग शहर के प्रत्याशी नए थे। उन्हें शुरुआती दौर में कमजोर आंका जा रहा था। लेकिन इन तीनों ही प्रत्याशियों ने अपने शानदार विजयी प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है।
 बता दे ये तीनों युवा विधायक में किसी को  भी केबनेट मंत्री बनाया जा सकता हैं इसमे सबसे पहले गजेंद्र यादव, या ललित चंद्राकर  या फिर सेन समाज को साधने की बारी आई तो रिकेश सेन को  केबनेट मंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों की माने तो संघ की चली तो गजेंद्र यादव,  गृह मंत्री को हारने वाले ललित चंद्रा कर को  भी कैबिनेट मंत्री बनाए जाने  की खबर हैं।बड़े भाजपा ने वैशाली नगर से रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण से ललित चन्द्राकर और दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था और इन तीनों ही प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है। वैशाली नगर भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन ने 40,074 मतों के विशाल अंतर से कांग्रेस के मुकेश चन्द्राकर को हराया। वहीं दुर्ग ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व दिग्गज कांग्रेस नेता को 16,642 मतों से पटकनी दी है। जबकि दुर्ग शहर में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा को 48,697 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी है।

Post a Comment

0 Comments