Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बनने की रेस में कौन-कौन है

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का बाज़ार गरमाया हुआ है.
                                रेणुका सिंह
 रायपुर /( सुनील शर्मा) पिछले तीन दिनों से गली-मोहल्लों में इस बात पर बहस जारी है कि विधानसभा की 90 में से 54 सीटें हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी, आख़िर राज्य की कमान किस नेता को सौंपेगी?

भाजपा के कई नेता मान कर चल रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बना सकता है.

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर चुनाव के दौरान ही कह चुके हैं कि पार्टी जिसे मुख्यमंत्री बनाएगी, उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा.
ओम माथुर ने फिर से कहा, “मुख्यमंत्री के लिए जो नाम चुना जाएगा, वह एकदम नया नाम होगा. संसदीय दल चौंकाने वाला नाम तय करने वाला है.”

Post a Comment

0 Comments