राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर तैयार, पूर्वी दिशा में प्रवेश द्वार... चंपत राय ने बताया अयोध्या परिसर में कहां-क्या होगा
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. तीन मंजिला राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह तैयार हो चुका है. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर निर्माण कार्य चल रहा है.अयोध्या /( सुनील शर्मा) अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इसको लेकर रामनगरी में तैयारियां चल रही हैं. मंदिर परिसर में चारों वेदों की सभी शाखाओं का पारायण और यज्ञ लगातार चल रहा है. यह अनुष्ठान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक लगातार चलता रहेगा. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर का ग्राउंड फ्लोर तैयार हो चुका है और फर्स्ट फ्लोर पर निर्माण कार्य चल रहा है.
चंपत राय ने बताया, "70 एकड़ के नॉर्थर्न पार्ट में मंदिर बन रहा है. यह बहुत ही दक्षिण हिस्से से काफी संकरा है. सवाल होगा कि इसके बाद भी मंदिर इतने संकरे में क्यों बन रहा है, तो बता दूं कि 70 साल से जो मामला कोर्ट में है, वो इसी जमीन को लेकर था. इसीलिए इस जगह पर तीन मंजिला मंदिर बन रहा है. इसका ग्राउंड फ्लोर तैयार हो चुका है और फर्स्ट फ्लोर पर निर्माणकार्य चल रहा है. इसके अलावा मंदिर की जो मैन बाउंड्री होगी, उसका भी निर्माण किया जा रहा है."
0 Comments