अयोध्या. अयोध्या के श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस बाबत एक प्रस्ताव भेज सकती है. बता दें कि फिलहाल मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर एयरपोर्ट का नाम है.
रामनगरी अयोध्या में इन दिनों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद में वृद्धि होने की संभावना है. इसे देखते हुए धर्मनगरी में आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने का काम किया जा रहा है. उसी क्रम में अत्याधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण भी किया गया है. हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले यहां ट्रायल के तौर पर विमान की सफल लैंडिंग भी कराई जा चुकी है.
0 Comments