आईपीएल के बाद सीपीएल में खेले थे रायडू
रायडू ने 2023 में आईपीएल के बाद सभी तरह के क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. हालांकि उन्होंने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट और वेस्ट इंडीज बोर्ड की कैरेबियन प्रीमियर लीग में शामिल होने का फैसला किया था. अमेरिकी लीग से तो उन्होंने नाम वापस ले लिया था लेकिन सीपीएल में वे खेले थे. इसके बाद से उन्होंने कोई क्रिकेट नहीं खेला है. रायडू ने 2019 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया था. लेकिन आईपीएल में वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे थे. एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम के वे अहम खिलाड़ी थे.।
लोकसभा चुनाव लड़ेंगे रायडू
आईपीएल से संन्यास लेने के बाद रायडू ने साफ कर दिया था कि वह राजनीति में जा रहे हैं. उन्होंने जून 2023 में कहा था कि वह जल्द ही आंध्र प्रदेश की पॉलिटिक्स में जा रहे हैं ताकि जनता की सेवा कर सकें. इससे पहले उन्होंने अलग-अलग हिस्सों में घूमने का फैसला किया था ताकि वह जनता की समस्याओं को जान सकें. कहा जा रहा है कि वह 2024 लोक सभा चुनावों में गुंटुर या मछलीपटनम से उतर सकते हैं. हालांकि रायडू ने इस सबसे इनकार किया है.
0 Comments