Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चित्रगुप्त संगीत समिति ने संगीतमय कार्यक्रम के साथ मनाया चौथा वार्षिकोत्सव

भिलाई दुर्ग के गायको ने बांधा समा, एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुति

भिलाई /( ईश्वर सिंह राजपूत) श्री चित्रगुप्त संगीत समिति भिलाई दुर्ग द्वारा चौथा वार्षिक उत्सव एवं दिवाली मिलन समारोह कार्यक्रम बीते रविवार को श्री जलाराम मंदिर सभागार में अत्यंत हर्षोल्लाह एवं संगीतमय कार्यक्रम के साथ मनाया गया । समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त वार्षिक उत्सव एवम संगीतमय कार्यक्रम में भिलाई दुर्ग के संगीत से जुड़े लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के संरक्षक तुलसी सोनी, अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, आकाश जैन , वाइस ऑफ छत्तीसगढ़ के संचालक अनिल बल्लेबाज, राजेश जैन सराफ, गायक गुलाब चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
     इस अवसर पर चित्रगुप्त संगीत समिति के अध्यक्ष एवं गायक मुकेश भटनागर,
प्रशांत श्रीवास्तव, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, लता श्रीवास्तव, श्रीमती भल्ला, छाया झा, माया अरुणकर, गरिमा सिंह, रविशंकर भटनागर, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉक्टर शशी भूषण साहू,राजकुमार भल्ला,जगदीश देवांगन, मुकेश देवांगन, एन राजेश, देवेश श्रीवास्तव, कांची भाई परपानी,राजेश कनोजे,तुलसी सोनी, गुलाब चौहान, चितरंजन प्रसाद एवं राजू उइके एवं उपस्थित अतिथियों व सदस्यों ने एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भिलाई दुर्ग के संगीत प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर चित्रगुप्त संगीत समिति द्वारा समस्त गायक कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजू उईके ने एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजक एवं अध्यक्ष मुकेश भटनागर ने किया।

Post a Comment

0 Comments