Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कैबिनेट का बड़ा एलान- सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
नई दिल्ली /( सुनील शर्मा)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सूरत एयरपोर्ट न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रवेश द्वार बनेगा, बल्कि डांयमंड और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बिना रुकावट के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान करेगा. इस कदम से सूरत इंटरनेशनल एनिएशन लैंडस्केप में एक प्रमुख प्लेयर बन जाएगा. भारत में तेजी से बढ़ते शहर सूरत ने आर्थिक और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को लेकर शानदार प्रदर्शन किया है.
अमेरिका और भारत के बीच MoU को मंजूरी
इसके अलावा कैबिनेट ने इनोवेशन हैंडशेक के माध्यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए अमेरिका और भारत के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है. भारत और अमेरिका टेक सेक्टर में स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को मजबूत करने और iCET में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इनोवेशन हैंडशेक के माध्यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए अमेरिका और भारत गणराज्य के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के मसौदे को मंजूरी दे दी.

Post a Comment

0 Comments