Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विद्युत नगर में लग गया विधायक के नाम का बोर्ड, अब सड़क बहुरने की उम्मीद

दुर्ग दुर्ग शहर के नए विधायक गजेंद्र यादव के निवास विद्युत नगर पहुंचने के मुख्य मार्ग में नेम प्लेट का बोर्ड लगा दिया गया है। 

नए विधायक ने इस कार्य को त्वरित रूप से कराया। इधर विद्युतनगर के आमजनो में भी प्रसन्नता है कि शहर विधायक अब उनके ही इलाके से हैं। लोगो को उम्मीद है कि विद्युत नगर के अंदर जाने वाले मार्ग का दिन भी जल्द बहुरेंगे। जैन मंदिर रोड का मार्ग जगह जगह टूट फुट गया है। काफी दिनों से संधारण कार्य नहीं किया गया है।

Post a Comment

0 Comments