Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भिलाई की अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक किरण अग्रवाल आगामी 12 से 22 दिसंबर तक अल एन, यू.ए.ई. में आयोजित होने जा रही 25 वी. एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप में भारतीय दल का बतौर कोच करेंगी शिरकत*

भिलाई की अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक किरण अग्रवाल आगामी 12 से 22 दिसंबर तक अल एन, यू.ए.ई. में आयोजित होने जा रही 25 वी. एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप में भारतीय दल का बतौर कोच करेंगी शिरकत।

 /भिलाई ( सुनील शर्मा) भिलाई की किरण अग्रवाल आगामी 12 से 22 दिसंबर तक अल एन, यू.ए.ई. में आयोजित होने जा रही 25 वी. एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप में शामिल होने वाली 35 सदस्यीय भारतीय टीम में बतौर कोच शिरकत करेंगी।इस शतरंज के महाकुंभ में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया सहित कुल 42 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे!किरण अग्रवाल के अलावा प्रवीण थिप्से, नीलेयह बी एवं लैशराम इमोचा भी भारतीय शतरंज टीम के कोच बनाए गए हैं। 

गौरतलब है कि किरण अग्रवाल प्रदेश की एकमात्र महिला शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्हें वीमेन फीडे मास्टर एवं फिडे इंस्ट्रक्टर की  टाइटल विश्व शतरंज महासंघ द्वारा प्रदान की गई  है।  विदित है कि शतरंज ओलंपियाड के समय छत्तीसगढ़ में टॉर्च रिले लाई गई थी, जिसमें टॉर्च थामने का सौभाग्य भी किरण अग्रवाल को मिला था।

किरण लंदन, दुबई, जर्मनी, यूगोस्लाविया, बांग्लादेश, दोहा (कतर) जैसे लगभग 15 से अधिक प्रमुख देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वियों को लोहा मनवा चुकी हैं।

श्रीलंका में आयोजित 2022 राष्ट्रमंडल शतरंज चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के कोच किरण अग्रवाल के मार्गदर्शन में भारत ने 12 स्वर्ण सहित सर्वाधिक 30 पदक जीते।

इनकी उपलब्धियों को देखते हुए तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार ने 1986 में इन्हें ‘विक्रम अवार्ड’ से नवाजा था।

ज्ञात हो की राज्य के विनोद राठी व किरण अग्रवाल शतरंज जगत् की ऐसी हस्ती हैं, जो देश के लिये काफी भाग्यशाली साबित हुए हैं। वर्ष 2001 में विश्व जूनियर अंडर-20 भारतीय दल के कोच बनकर विनोद राठी एथेंस (ग्रीस) गए थे, जहाँ महिला वर्ग का खिताब कोनेरू हंपी ने जीता था। वहीं वर्ष 2004 में किरण अग्रवाल को भारतीय टीम की कोच बनकर लेबनान जाने का मौका मिला, जिसमें भारतीय टीम को सिल्वर मेडल की प्राप्ति हुई थी।

इन्होने  जितनी भी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का बतौर प्रशिक्षक प्रतिनिधित्व किया है सभी में भारत को विजय श्री प्राप्त हुई है

आगामी 12 से 22 दिसंबर तक अल एन, यू.ए.ई. में आयोजित होने जा रही 25 वी. एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :-


*अंडर 8 ओपन* :- निधीश श्यामल,  अरित कपिल 

*अंडर 8 गर्ल्स* :- शर्वाणिका ए एस, दिवि बिजेश, त्वेषा आशीष जैन 

*अंडर 10 ओपन* :- माधवेन्द्र प्रताप शर्मा,  आरव सरबालिए, बालनन्दन अय्यप्पन 

*अंडर 10 गर्ल्स* :- प्रतीती बोरदोलोई, आद्या गौड़ा, आद्या रंगनाथ 

*अंडर 12 ओपन* :- ज्वल सौरीन पटेल, अधर्श के 

*अंडर 12  गर्ल्स* :- परीषिता गुप्ता,  गोर्ली नयना, कीर्तिका बी 

*अंडर 14  ओपन* :- दाक्षिण अरुण, दैविक वाधवान, भरदिअ यश 

*अंडर 14  गर्ल्स* :- साची जैन, सापर्य घोष,

*अंडर 16  ओपन* :- आदिरेड्डी अर्जुन,  हर्ष सुरेश 

*अंडर 16 गर्ल्स* :- खीरथी गैंता,  शुभी गुप्ता 

*अंडर 18  ओपन* :- मयंक चक्रबोर्ती, हर्षद एस 

*अंडर 18 गर्ल्स* :- भाग्यश्री पाटिल, तेजस्विनी जी, स्नेहा हलदर 

*कोचेस* :- प्रवीण थिप्से,  नीलेयह बी,  किरण अग्रवाल, लैशराम 

*मैनेजर*:- संजीव ठाकुर

Post a Comment

0 Comments