Hot Posts

6/recent/ticker-posts

1450 करोड़ लागत, तीन शहरों से सीधी फ्लाइट... पढ़ें- अयोध्या में तैयार नए एयरपोर्ट की खास बातें

1450 करोड़ लागत, तीन शहरों से सीधी फ्लाइट...
 अयोध्या /( सुनील शर्मा) अयोध्या एयरपोर्ट के टर्मिनल को बेहद भव्य तरीके से बनाया गया है. राम की नगरी में बन रहे एयरपोर्ट की बड़ी खासियत यह भी है कि इसे मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. एयरपोर्ट की दीवारों पर सौंदर्यीकरण के लिए रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण चित्रों को दर्शाया गया है. 
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का काउंटडाउन शुरू हो गया है. अगले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे. लेकिन इससे पहले 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Ayodhya Airport) और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने जा रहे हैं.

अगले साल राम मंदिर को आधिकारिक तौर पर आमजन के लिए खोल दिए जाने की वजह से अयोध्या नगरी में बड़े पैमाने पर हिंदू तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. ऐसे में राम नगरी में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की बहुत दरकार थी.
कहा जा रहा है कि यह नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या मंदिर तक पहुंचने तक सबसे बड़ा जरिया होगा.
राम मंदिर की तर्ज पर बना है एयरपोर्ट

अयोध्या एयरपोर्ट के टर्मिनल को भी बेहद भव्य तरीके से बनाया गया है. राम की नगरी में बन रहे एयरपोर्ट की एक बड़ी खासियत यह भी है कि इसे मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. एयरपोर्ट की दीवारों पर सौंदर्यीकरण के लिए रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण चित्रों को दर्शाया गया है. एयरपोर्ट का वास्तु और डिजाइन बहुत खास है. यह पूरी तरह से श्रीराम के जीवन से प्रेरित है. 

Post a Comment

0 Comments