रविवार को र्विनायकपुर में धर्म परिवर्तन के नाम पर बजरंग दल व मिशनरियों के बीच जमकर मारपीट का आरोप, मचा बवाल, मामले को सुलझायें पुलिस ने
विनायकपुर /( सुनील शर्मा) दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के विनायकपुर में धर्म परिवर्तन के खबर सामने आने के बाद जमकर बवाल हुआ। किराए के मकान में चल रही प्रार्थना सभा बंद कराने पहुंचे लोगों से धक्का मुक्की और मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, तो ग्रामीणों के साथ पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता विरोध में धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया।बजरंग दल का आरोप है कि विनायकपुर गांव में एक धर्म विशेष के लोग किराए के मकान में प्रार्थना सभा चलाते हैं। ये लोग गांव के सीधे-साधे गरीब लोगों को प्रलोभन देते हैं और उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं।
मौके पर बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिस मकान में प्रार्थना सभा चल रही थी वहां, मकान के बाहर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया। बजरंग दल नेताओं का कहना कि कुछ धर्म विशेष के लोग बस्ती के भोले-भाले लोगों
को जमा कर उनका धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहे हैं।
गांव की महिलाओं से मारपीट का आरोप लगाया हैं।
गांव की महिलाओं से मारपीट का आरोप
धरने पर बैठे बजरंग दल नेताओं का आरोप है कि गांव की कुछ महिलाएं संगठित होकर प्रार्थना सभा को बंद कराने पहुंचीं। इस पर धर्म विशेष के लोग नाराज हो गए। उन लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इसके बाद बजरंग दल के लोगों ने भी उनका विरोध किया।
धर्म परिवर्तन के नाम पर कानून का उल्लंघन
बजरंग दल की मांग है कि जिस भी व्यक्ति ने इस काम के लिए मकान किराए पर दिया है उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बजरंग दल का कहना है कि मकान के अंदर प्रार्थना सभा चलाने के लिए बाकायदा कलेक्टर से परमीशन लेनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करता है, तो उसे कलेक्टर के सामने एफिडेविट में देना चाहिए और अपने दस्तावेजों में भी नाम परिवर्तन कराना चाहिए। यहां ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा था।
1 भिलाई में लगे संविधान मेले में हिंदू धर्म विरोधी किताबें बेचने का मामला सामने आया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए सुपेला थाने का घेराव किया और मामला दर्ज करने की मांग की। इसके बाद सुपेला पुलिस ने प्रदूषित रामायण नाम से पुस्तक लिखने वाले लेखक श्रीकांत शेट्ये और प्रकाशक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
2. धर्मांतरण के आरोप में पादरी को घेरा.. जमकर हंगामा: प्रार्थना के दौरान पहुंचे गांव के लोग, बोले-ये जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवा रहा; गिरफ्तार।
3 छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव में गुरुवार रात को जमकर हंगामा हो गया। गांव के लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर एक पादरी को घेर लिया और नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि ये शख्स जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर आरोपी पादरी को गिरफ्तार किया गया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है
0 Comments