वाराणसी में आज बड़े ही धूम-धाम से देव-दीपावली मनाई गई. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी है.वाराणसी/( सुनील शर्मा) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज देव-दीपावली के मौके पर गंगा घाट पर 12 लाख से ज्यादा दीए जलाए गए. वहीं इस मौके पर देश के साथ-साथ 70 अन्य देश के भी डेलीगेट्स भी पहुंचे. फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास मौके पर काशीवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी है.
उन्होंने ट्वीट कर वाराणसी में मनाई गई देव-दीपावली को अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय बताया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये अपना दिव्य प्रकाश बिखेर रहे हैं. देव दीपावली पर यहां के घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है. कई देशों के राजदूत भी इसके साक्षी बने. मैं इस पुण्य अवसर पर अपने सभी परिवारजनों के कल्याण की कामना करता हूं. जय बाबा विश्वनाथ!'।
देव-दीपावली की धूम
वाराणसी में सुबह से ही देव-दीपावली की धूम देखने को मिली, जहां वाराणसी के घाट और गंगापार दीपोत्सव का आयोजन किया गया. वहीं जिला प्रशासन, गंगा समिति और नाविक समाज की ओर से तैयारिया की गई. काशी के आध्यात्म और संस्कृति को समझने के लिए वाराणसी की इस देव-दीपावली में 70 अन्य देश के 150 डेलीगेट्स शामिल हुए. देव दीपावली के मौके पर वाराणसी के घाट लाखों दीप से जगमग हुए
काशी बाबा विश्वनाथ का धाम: सीएम योगी
वहीं देव-दीपावली के मौके पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी काशीवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'काशी बाबा विश्वनाथ का धाम है और देव-दीपावली की परंपरा कई सौ वर्षों से यहां की परंपरा रही है. वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण 'देव-दीपावली' का यह कार्यक्रम न केवल काशी का, बल्कि देश और दुनिया का एक अधभुत अलौकिक केंद्र ( Spiritual Event) बन गया है.
0 Comments