दुर्ग /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले बीते कल श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में दुर्ग भिलाई के गायक कलाकारों का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें गायक कलाकारों ने एक दूसरे को मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जमकर गीतों की आतिशबाजी की । मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, दिनेश जैन एवं तुलसी सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के गायकों ने जमकर गीतों की आतिशबाजी करते हुए एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देंते हुए कार्यक्रम में शमा बांध दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक दाऊ चंद्रिका दत्त चंद्राकर एवं समाजसेवी रघुनंदन लाल श्रीवास्तव उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में रमन सिंह गौतम, हाजी मिर्जा साजिद बैग, जाबिर अली उपस्थित थे। कार्यक्रम में शहर के बेहतरीन गायक कलाकार हरसुख लाल सोनी के निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए समस्त गायक कलाकारों ने दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजली दी ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका जयंती सिंह,जानकी रमैया,गुलाब चौहान,तुलसी सोनी, प्रकाश सेठ, कोंडल राव,सुभाष जाधव,अविनाश तिवारी,जाहिद अली,संजय दुबे,नंदू कसार,शेख जहीर कुक्की,श्रीमती रश्मि मेढेकर,किशोर जैन, कासिम रायपुरी,हेमंत साहू ने एक से बढ़कर एक गीतो की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अन्य गायक कलाकार एवम संगीत प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।
0 Comments