Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस सरकार बनी तो सीएम पद में रेस में 5 नेता ?.. 2018 में 3 दिग्गजों के हाथ से फिसल गई थी कुर्सी, यदि कांग्रेस पार्टी को 2023 में जनादेश मिलती हैं तो कौन होगा मुख्यमंत्री ? ..

 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए हैं। पहले चरण में 20 और दूसरे  चरण में कुल 70 सीटों पर राज्य में कुल विधानसभा की 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार राज्य में 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मतदान का परिणाम 3 दिसम्बर 2023 को देर  रात तक यह स्प्ष्ट हो जाएगा। सरकार बननाने के लिए किस पार्टी को राज्य की जनता जनादेश देती हैं।यदि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत देती हैं तो सी एम पद के पार्टी में पांच दावेदर हैं।लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी के हाई कमान नेता तय करेंगे,  राज्य के सी एम किसे बनाए जाएगा। राजनिति के वरिष्ठ जानकारो की माने तो इन पांच नाम में किसी एक नाम पर  पार्टी के हाईकमान सी एम के नाम मुहर लगायगी.........
 
रायपुर/ ( सुनील शर्मा) 15 दिसंबर 2018, कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने लिखा था- 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका दिमाग या रणनीति कितनी शानदार है, अगर आप अकेले खेल खेल रहे हैं तो आप हमेशा एक टीम से हारेंगे।' ये लाइन रीड हॉफमैन की हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद सीएम पद के चयन को लेकर लिखी थीं। अब 2023 में भी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार 75 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो कौन से पांच नेता हैं जो सीएम पद के दावेदार हो सकते हैं। आइए जानते हैं।।  कौन हैं यह नाम

भूपेश बघेल

भूपेश बघेल अभी राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 2018 में कांग्रेस हाई कमान ने टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरण दास महंत जैसे नेताओं को पीछे छोड़कर भूपेश बघेल को सीएम बनाया था। इस बार का चुनाव भी भूपेश बघेल के चेहरे पर हुआ है। ऐसे में अगर सरकार बनती है तो सबसे बड़े दावेदारों में पहला नाम भूपेश बघेल का ही होगा। 

टीएस सिंहदेव

राज्य के डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव कई बार खुले तौर पर सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि सीएम नहीं बनने पर अगला चुनाव लड़ने का कोई औचित्य नहीं है। सिंहदेव इस बार भी अंबिकापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

ताम्रध्वज साहू

ताम्रध्वज साहू अभी कांग्रेस सरकार में गृहमंत्री हैं। ताम्रध्वज साहू राज्य के सीनियर कांग्रेस लीडर हैं। सीएम पद के दावेदारों में इस बार भी उनका नाम है। 2018 में भी वे सीएम पद की रेस में थे। कांग्रेस ने उन्हें दुर्ग ग्रामीण से चुनाव मैदान में उतारा है।

चरण दास महंत


चरण दास महंत राज्य के सीनियर नेता हैं। अभी विधानसभा अध्यक्ष हैं। अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो महंत भी दावेदारों की लिस्ट में शामिल होंगे। महंत को कांग्रेस ने सक्ती विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

दीपक बैज

बस्तर संसदीय सीट से सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का नाम भी रेस में शामिल हो सकता है। दीपक बैज युवा नेता हैं। भूपेश बघेल और केन्द्रीय नेतृत्व के करीबी नेता माने जाते हैं। कांग्रेस ने उन्हें चित्रकोट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।










Post a Comment

0 Comments