भाजपा वाले कुछ भी कर सकते हैं। जितना नीचे तक सोचेंगे, वहीं से इनकी सोच शुरू होगी।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मतदान के बाद भी भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी जंग देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर हुए हमले से पूरे छत्तीसगढ़ में माहौल गरमाया तो अब कांग्रेस विधायकों को डराया-धमकाया जा सकता है, वाले सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा वाले कुछ भी कर सकते हैं। जितना नीचे तक सोचेंगे, वहीं से इनकी सोच शुरू होगी। इनके नीचे जाने के स्तर की कोई सीमा नहीं है। भाजपा की सरकार बनते ही झीरम की जांच होगी, वाले बयान पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी, तब जांच से किसने रोका? धरमलाल कौशिक को कोर्ट किसने भेजा? जांच में अडंगा डालने का काम किसने किया? इन्हें कोई बात कहने में शर्म भी नहीं आती।
विदित है कि छत्तीसगढ़ में दोनों चरणों के मतदान सम्पन्न हो गए हैं। अब 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी। इस दिन का इंतजार प्रत्याशियों के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी बेसब्री से है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्थान में अंतिम चुनाव प्रचार के दिन चुनावी रैली और सभा करने के लिए उदयपुर और नाथद्वार दौरे पर रहे। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के नेता राजस्थान में जीत के लिए ताकत झोंकते हुए नजर आये।
0 Comments