चुनाव में जीतने व हारने वाले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों पर भाव लगना शुरू हो गया है।50 हजार से लाखों रूपयो का दांव अभी से लग रहा है। कुछ सटोरियों की मानें तो दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामींण् भिलाई नगर वैशाली नगर पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा सट्टा लग रहा है। जीतने वाले प्रत्याशियों के लिए तीन गुना भाव है जबकि हारने वाले प्रत्याशियों पर भाव कम है वहीं कुछ सीटों पर बराबरी के भाव चल रहें हैं।।
दुर्ग( सुनील शर्मा) चुनावी सीजन में सट्टा बाजार गर्म है। पहले टिकट वितरण को लेकर लाखों का सट्टा चला। अब ईवीएम पर कैद भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के जीत-हार पर सट्टा लगना शुरू हो चुका है। दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामींण् विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा भाव हैं। जीतने वाले प्रत्याशियों के ऊपर दांव के तीन गुना भाव है। ऐसे में सटोरिए सक्रिय हैं। वहीं हारने वाले प्रत्याशियों पर भी दांव लग रहा हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पार्टी ने सबसे पहले दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामींण् विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने विधानसभा के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ दुर्ग शहर से अरुण वोरा दुर्ग ग्रामींण् से ताम्रध्वज साहू को विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। इन दोनों सीट से विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषणा के बाद पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओ ने चुनाव में वा केवर की स्तिथि मान रहे थे। ।मोदी जी के 2 को कांकेर की सभा 3 तारीख को संकल्प पत्र की घोषणा और 4 तारीख को मोदी जी दुर्ग के सभा के बाद थोड़ा चुनावी रंग चढ़ने लगा। तब भी लोग 70 कांग्रेस और 30 भाजपा के पक्ष में माहोल बना रहे थे।।उस समय में सट्टा बाजार में कांग्रेस भाव दे रहे थे बाजार धीरे धीरे गर्म हो गया था।लोग दीपावली तक कांग्रेस को मजबूत मान रहे थे। इधर दीपावली के दिन सी एम ने भी महिलाओ को प्रति वर्ष 15 हजार देने की बात कहीं, वहीं गैस सलेंडर 500 रुपये मे देने के लिए मिस कॉल योजना का प्रचार जोर पकडने लगी। तब तक कांग्रेस विधान सभा में अपने वर्त्तमान विधायक को काफी मजबूत मान रहे थे।
सबसे चर्चा में रहे दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामींण् के प्रत्याशी घोषणा के लिए शहर व गांवों में लाखों का सट्टा लगा था । अब 17 नवंबर को प्रदेश समेत जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टी व निर्दलियों के भविष्य ईवीएम मशीन में कैद है। इस बीच दुर्ग जिले के दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामींण् विधानसभा सीट के भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के हार जीत के लिए अभी से सट्टा बाजार गर्म होने लगा है। सटोरिये सक्रिय हो चुके हैं।
जीतने व हारने वाले दोनों प्रत्याशियों पर भाव लगना शुरू हो गया है। 50 हजार रुपये से लाखों का दांव अभी से लग रहा है। कुछ सटोरियों की मानें, तो दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामींण् भिलाई नगर वैशाली नगर पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा सट्टा लग रहा है। जीतने वाले प्रत्याशियों के लिए तीन गुना भाव है, जबकि हारने वाले प्रत्याशियों पर भाव कम है। वहीं कुछ सीटों पर बराबरी के भाव जीत हार पर लगा रहे हैं।
ऐसे में दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामींण् भिलाई नगर वैशाली नगर पाटन विधानसभा क्षेत्र के जीतने वाले संभावित प्रत्याशी पर लाखों रुपये का सट्टा लगा रहे हैं, इसकी चर्चा शहर में कई जगह चल रही है। वहीं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों पर भी सट्टा लग रहा है।
क्षेत्र में सटोरिया सक्रिय
सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े लोग तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के आने वाले रिजल्ट को लेकर जमकर सट्टा लगा रहे हैं।दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामींण् भिलाई नगर वैशाली नगर पाटन विधानसभा क्षेत्र समेत हाई-प्रोफाइल सट्टा से जुड़े लोग भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के जीत-हार को लेकर लाखों रुपये का दांव लगा रहे हैं। वहीं प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस की सरकार बनने पर भी दुर्ग जिले व शहर व आसपास गांवों में सट्टा के लिए दांव लगना शुरू हो चुका है।
पुलिस की बनी हुई है नजर
दुर्ग जिले के एएसपी दुर्ग राम गोपाल गर्ग का कहना है कि-
""सट्टा के अवैध कारोबार पर पुलिस की पैनी निगाहें हैं इनके ऊपर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यदि शहर व गांवों में चुनावी रिजल्ट पर सट्टा की पुख्ता जानकारी मिलती है, तो पुलिस ऐसे सटोरियो पर सख्त कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस तक कोई ऐसी खबर नहीं मिली है। पुलिस की नज़र ऐसे ही सतोरियो पर हैं उन्हे रंगे हाथों रकम सहित गिरफ़तार करेंगे। ""
0 Comments