शहर वासियों को होगी गर्व की अनुभूति, बढ़ेगा तिरंगे के प्रति सम्मान .. ईश्वर राजपूत
**********
दुर्ग / छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने ठगड़ा बांध के बीचो-बीच ऊंचा एवम विशाल तिरंगा लगाने की मांग नगर के सक्रिय विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से की है। इस संबंध में मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने विधायक एवं महापौर से मांग करते हुए कहा कि रायपुर तेलीबांधा की तर्ज पर ठगडा बांध के बीचो-बीच तिरंगा झंडा लगाया जाए । विदित हो कि रायपुर नगर निगम द्वारा तेलीबांधा तालाब में 30 अप्रैल 2016 को देश का सबसे ऊंचा 82 मीटर तिरंगा झंडा लगाया गया था। हालाकि इसके बाद कई राज्यों में इससे ऊंचा झंडा लग चुका है।
मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने कहा कि विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगने से शहर वासियों को गर्व की अनुभूति होगी तथा राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होगी व तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ेगा।
ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण हेतु विधायक, महापौर को छत्तीसगढ़ मंच ने दी बधाई
**********
छत्तीसगढ़ मंच ने ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में शहर वासियों को सौगात देने के लिए विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल को बधाई दी है । बधाई देने वालों में मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, तुलसी सोनी, दिनेश जैन, संजय खंडेलवाल, त्रिलोक सोनी, यूनुस चौहान ,गुलाब चौहान, बाबू भाई ,गुरमीत सिंग भाटिया, जवाहर सिंह राजपूत सहित अन्य लोग शामिल है।
0 Comments