कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप के गायक कलाकार देंगे यादगार प्रस्तुति
दुर्ग / कोशिश स्टार सोशल एवं म्यूजिकल ग्रुप द्वारा कल शनिवार 7 अक्टूबर को संगीत जगत के समस्त सदाबहार पार्श्व गायक गायिकाओं के सम्मान में पुराना बस स्टैंड दुर्ग में शाम 6:00 बजे से एक संगीत उत्सव का कार्यक्रम रखा गया है ।
संचालक जाहिद अली ने बताया की कोशिश स्टार ग्रुप निरंतर गीत संगीत के क्षेत्र में सम्मान एवं शहर के नए पुराने उभरते हुए गायक कलाकारों को अपने मंच प्रदान कर शहर वासियों के लिए एक मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रत्ना नारमदेव, गुरमीत धनई , प्रीति अजय बेहरा, रामकली यादव एवम इमरान मेलोडियस रायपुर के संचालक इमरान अली आदि होंगे। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध गायक कलाकार में जाहिद अली, शारिक अली मनी ,सुनील श्रीवास्तव, आरिफ हुसैन ,विक्रम ठाकुर, हीरा मानिकपुरी, नरेंद्र गहलोत, रमेश पांडे ,साबिर खान ,राजेश शर्मा, संजय घाटे, मुस्ताक अहमद ,पियुषा मनहरे ,कला शर्मा, माधुरी आनंद, परवीन खान, प्रगति दुबे आदि होंगे। इस अवसर पर कोशिश स्टार ग्रुप के संरक्षक हमीद खोकर एवं संचालक जाहिद अली ने समस्त शहरवासियो एवम संगीतप्रेमियो से कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।
0 Comments