Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ BJP की दूसरी सूची पर आया बड़ा अपडेट…! बड़े नामों पर लग सकती है मुहर, इन प्रत्याशियों की संभावना ज्यादा..

दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बाद संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे है। वर्त्तमान सांसद् को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है। 

दुर्ग/ ( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में जैसे जैसे विलंब हो रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों को लेकर तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहें है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों में 3 महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा और ओपी चौधरी, 2 उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा और मोतीलाल साहू की टिकट तय मानी जा रही है। केदार कश्यप को नारायणपुर से, विजय शर्मा को कवर्धा और ओपी चौधरी को रायगढ़ से भारतीय जनता पार्टी मैदान में उतार सकती है।

 

अभी भी कई नामों पर सस्पेंस

 इसी तरह भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को पार्टी रिपीट कर सकती है तो वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मोतीलाल साहू को इस बार रायपुर ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। प्रदेश की एक उपाध्यक्ष सरला कोसारिया को पहले ही टिकट दी जा चुकी है। इधर 13 विधायकों में से 10 की टिकट फाइनल मानी जा रही है। वर्तमान विधायकों में से डमरू धर पुजारी, ननकी राम कंवर और रंजना साहू की टिकट कट सकता हैं। 
   


दिल्ली बैठक के बाद संभावित प्रत्याशियों के नाम

शनिवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बाद संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे है। ऐसी चर्चा है कि आज जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद कभी भी भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है। हांलाकि भाजपा का कोई भी नेता इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहा है। रायपुर के भाजपा सांसद सुनील सोनी  दुर्ग के भाजपा सांसद्   पाटन विस के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने  भी कहा कि अधिकृत सूची आने के बात सब कुछ क्लियर हो जाएगा।  खबरो की माने तो वर्तमान सां सद् को भी टिकट दिया जा सकता हैं। 

 

क्या कहती है कांग्रेस?

कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि भाजपा की पहली सूची आने के बाद जिस तरह से चौतरफा विरोध शुरू हुआ उसके बाद से भाजपा अपनी दूसरी सूची जारी करने की हिम्मत नहीं कर पा रही है अभी दूसरी सूची के संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आए और विरोध शुरू हो गया है।


Post a Comment

0 Comments