दुर्ग / ( सुनील शर्मा) भाजपा ने 67 सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए हैं। चर्चा है कि भा ज पा की दूसरी सूची इस माह के दूसरे सपताह तक जारी हो सकती है। कहा जा रहा है कि सभी मौजूदा विधायकों को उनकी विधानसभा सीटों से प्रत्याशी बनाया जा रहा है। यही नहीं, नये चेहरों पर भी भाजपा दांव लगा रही हैं जो चुनाव जीतने योग्य हैं। रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, और ग्रामीण से मोतीलाल साहू के नाम पर मुहर लगने की चर्चा है।
खबरों में यह बाते निकल रही है कि हारे हुए कई दिग्गज नेताओ को दोबारा टिकट दिया जा रहा है। साजा से लाभचंद बाफना पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय भिलाई, अमर अग्रवाल बिलासपुर शहर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम रायपुर पश्चिम सीट से है। यही नहीं, वर्तमान सांसद् अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि जनता कांग्रेस से आए धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दी जा रही है। वैशाली नगर सीट से विद्यारतन भसीन के परिवार से प्रतयाशी बनाया जा सकता है। दुर्ग शहर सीट से लीला हेमचंद यादव, या फिर चतुरभुज राठी को टिकट मिलने की सम्भवना व्यकत की जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े को बैकुंठपुर से, श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़, और केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत से टिकट दी जा सकती है। कोटा सीट से दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह, और रायगढ़ सांसद गोमती साय का नाम पत्थलगांव सीट से तय होने की खबर है। पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह राजनांदगांव, ओपी चौधरी रायगढ़, विजय शर्मा को कवर्धा से उम्मीदवार बनाए जाने की खबर है। डोंगरगांव से भरत वर्मा को टिकट मिल सकती है।
पूर्व मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, किरण देव जगदलपुर, महेश गागड़ा बीजापुर, लता उसेंडी कोंडागांव सीट से टिकट तकरीबन तय हो गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को अंतागढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। धरसीवां से अनुज शर्मा, बलौदाबाजार से टंकराम वर्मा को टिकट मिलने की संभावना है। भाजपा सरकार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। एक एक सीट पर दमदार प्रत्याशी चुनाव में उतारेगी। भा ज पा हर हाल में सरकार बनाने के मुड़ में हैं । पी एम मोदी व अमित शाह चुना व का कमांड अपने हाथ में लिए यह भी एक बड़ी चुन्नौती पूर्ण कार्य हैं। कहा जाता है कि चुनोती से खेलना उनकी पुरानी आदत है।
0 Comments