Hot Posts

6/recent/ticker-posts

BJP की दूसरी लिस्ट पर लगी मुहर, केंद्रीय कमेटी की बैठक में तय हुए प्रत्याशियों के नाम, घोषणा अभी बाकी,

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जारी है।


रायपुर / ( सुनील शर्मा) CG BJP Candidate 2nd List 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है। इस बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जारी है।

 उल्लेखनीय है कि बीते दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अमित शाह ने पार्टी नेताओं की बैठक ली। बैठक में भाजपा के उम्मीदवारों के नाम, पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार अमित शाह, जेपी नड्डा और पार्टी नेताओं की बैठक करीब 7 घंटे चली। बताया जा रहा है कि बैठक में अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर अंतिम मुहर लग गई है। लेकिन नामों का ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति से अप्रूवल के बाद बीजेपी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेंगी।


Post a Comment

0 Comments