Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ayodhya में राम मंदिर की inside Photos सामने आईं

22 जनवरी  2024 को विराजमान होंगे प्रभु श्री राम लला सरकार 
 अयोध्या  /( सुनील शर्मा) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अंदर की नक्काशी की तस्वीरें साझा कीं हैं। इसके लिए हम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रति आभा व्यक्त करते हैं। सबसे बड़ी खबर है यह। 

राम मंदिर की फोटो

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की आज 28 अक्टूबर अंदर की फोटो सामने आई हैं. इसमें भव्य नक्काशी और आर्टवर्क सामने आया है. बता दें कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

राम मंदिर का कार्य तेजी से चल रहा

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान मौजूद रहेंगे. प्राण-प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी साधु-संत निभाएंगे. मंदिर को तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है.

भव्य नक्काशी

श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के अनुमान के मुताबिक, ट्रस्ट एक अनुमान के मंदिर बनने के बाद एक से डेढ़ लाख भक्त हर दिन भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे. गर्भगृह में भगवान के दर्शन के लिए हर भक्त को 20 से 30 सेकेंड का ही समय मिल सकेगा. गर्भ गृह में भव्य नक्काशी की गई है.

मंदिर के अंदर कलात्मकशैली

मंदिर के अंदर का कलात्मक कार्य . ट्रस्ट का कहना है कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भारी भीड़ की संभावना से सुरक्षा और सुविधाओं में परेशानी हो सकती है. ट्रस्ट ने अपील की है कि लोग भीड़ में आने से बचें.

दिसंबर तक पहले चरण का कार्य पूरा होगा

अयोध्या में मंदिर का निर्माण 5 अगस्त 2020 से चल रहा है. यह कार्य तीन चरणों में पूरा होगा. पहला चरण दिसंबर 2023 में पूरा होगा. ट्रस्ट का कहना है कि पहले चरण में ग्राउंड फ्लोर का निर्माण होगा और वहां भगवान राम की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा होगी .

दिसंबर तक पहले चरण का कार्य पूरा होगा

अयोध्या में मंदिर का निर्माण 5 अगस्त 2020 से चल रहा है. यह कार्य तीन चरणों में पूरा होगा. पहला चरण दिसंबर 2023 में पूरा होगा. ट्रस्ट का कहना है कि पहले चरण में ग्राउंड फ्लोर का निर्माण होगा और वहां भगवान राम की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा होगी .

दरवाजों का सुंदर आर्ट वर्क

अयोध्या में मंदिर निर्माण का दूसरा दिसंबर 2024 तक कर लिया जाएगा और तीसरा एवं आखिरी चरण- दिसंबर 2025 में पूरा होगा. इन फेज में पूरे मंदिर परिसर का निर्माण होना है, जिसमें अन्य महत्वपूर्ण भवन और मंदिर भी शामिल हैं. मंदिर के दरवाजे पर बहुत सुंदर आर्ट वर्क किया गया है.

प्राण प्रतिष्ठा पर 4000 संत- महात्मा रहेंगे

भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 4000 संत- महात्मा और विभिन्न समाज के 2000 प्रतिष्ठित लोग रहेंगे. फोटो साभार: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट। 




Post a Comment

0 Comments