Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा, लगातार छठी जीत की दर्ज

वल्ड कप के 29वें मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को बुरी तरह पराजित कर दिया
 दुर्ग /( सुनील शर्मा) वल्ड कप के 29वें मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को बुरी तरह पराजित कर दिया। टीम इंडिया ने मैच 100 रनों से जीत लिया। भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में लगातार यह छठी जीत दर्ज की है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में सबसे पहले जाने वाली टीम बन सकती है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 229 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजों ने भी अपना काम कर दिया और इंग्लैंड को 129 पर आउट कर दिया। भारत के लिए शमी ने 4 और बुमराह ने 3 विकेट झटके।
भारतीय टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शमी के खाते में 4 विकेट आए, बुमराह ने 3 खिलाड़ी आउट किये और कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। लगातार छह मैच जीतकर भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर आ गई है।

भारत ने जीता मैच

बुमराह ने मार्क वुड को बोल्ड कर इंग्लैंड को 129 रनों पर समेट दिया, भारतीय टीम ने लगातार छठी जीत दर्ज की, टीम इंडिया ने यह मैच 100 रनों से जीता है, इंग्लैंड लगभग बाहर है टूर्नामेंट से, क्या खेल दिखाया है भारतीय टीम, शानदार। 

राशिद आउट

शमी ने आदिल राशिद को बोल्ड कर चौथी सफलता हासिल की, इंग्लैंड ने अपना नौवां विकेट गंवा दिया है। 

इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 103 रन है, आदिल राशिद और विली क्रीज पर मौजूद हैं। 

विकेट टाइम

इस बार जडेजा को मिल गई सफलता, क्रिस वोक्स स्टम्पिंग होकर वापस गए, वह 10 रन बनाए पाए, इंग्लैंड का स्कोर 98/7। 

रन धीमी गति से आ रहे हैं इंग्लैंड के, 27 ओवर समाप्त होने के बाद स्कोर 6 विकेट पर 94 रन है। 

विकेट, विकेट, विकेट

शमी ने आते ही मोईन अली को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच कराया, भारत को मिली छठी सफलता, मोईन अली ने बनाये 15 रन। 

भारत ने इंग्लैंड को दिया 230 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए हैं। भारत के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 रन बनाकर शानदार कप्तानी पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 225/8

भारत ने 49 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 225 रन रन बना लिए हैं। मार्क वुड के इस ओवर से टीम इंडिया को 5 रन मिले हैं। फिलहाल, जसप्रीत बुमराह 14 और कुलदीप यादव 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।


48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 220/8

भारत ने 48 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन रन बना लिए हैं। क्रिस वोक्स के इस ओवर से टीम इंडिया को 6 रन मिले हैं। फिलहाल, क्रीज पर जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव मोर्चा संभाले हुए हैं, जोकि हर गेंद के साथ टीम का स्कोर बढ़ाने के प्रयास में जुटे हैं।


46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 208/7

भारत ने 46 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन रन बना लिए हैं। इस ओवर से टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है। मार्क वुड की पहले गेंद पर सूर्यकुमार ने शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद तीसरी गेंद पर बुमराह ने चौका जड़ा। इस ओवर से 13 रन आए हैं।


रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 18,000 रन

21वां ओवर लेकर आए आदिल रशिद को रोहित शर्मा ने एक खूबसूरत चौका लगाया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बाद ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। आदिल राशिद के छठे ओवर से पांच रन बने।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड। 

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने एक आसान जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को 100 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया।

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने तीन विकेट 40 रनों पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने 87 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने 49 रन बनाए। टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का स्कोर हासिल किया।। 

जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए और टिक नहीं पाए। इंग्लिश टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज लिविंगस्टोन रहे, वह 27 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह इंग्लैंड 129 रन बनाकर आउट हो गई और 100 रनों से मैच गंवाया।। 

टीम इंडिया ने अंक तालिका में अपने नम्बर एक का ताज फिर से हासिल कर लिया

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अंक तालिका में अपने नम्बर एक का ताज फिर से हासिल कर लिया है। भारत ने छह में से सभी मैचों में जीत दर्ज कर 12 अंक अर्जित किये हैं। दक्षिण अफ्रीका 10 अंकों के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया भी इतने अंकों के साथ चौथे नम्बर पर है।

श्रीलंका पांचवें और पाकिस्तान छठे स्थान पर है। अफगानिस्तान ने तालिका में सातवाँ और नीदरलैंड्स ने आठवां स्थान हासिल किया है। बांग्लादेश नौवें और सबसे निचले स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड की टीम अब लगभग इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देख चुकी है।








Post a Comment

0 Comments