-भूपेश सरकार पर जमकर बरसे केन्द्रीय गृहमंत्री
रायपुर /केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। झूठे वायदों के सहारे सत्ता पर काबिज इस सरकार को विधानसभा चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएगी।
दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जनता की ओर से आज अमित शाह ने राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। कुल 80 बिंदुओं पर जारी इस आरोप पत्र में भाजपा ने राज्य सरकार को जमकर कोसा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर भूपेश बघेल सरकार ने जहां किसानों को धोखा दिया है तो वहीं भत्ता के नाम पर राज्य के लाखों युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि स्व. अटल जी ने जो सपना देखकर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य बनाया था, उस सपने को साकार करने का काम राज्य में डा. रमन सिंह की सरकार कर रही थी। बीमारू और पिछड़ा राज्य का दर्जा दिया जाता था, जिसे राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार ने विकास के पथ पर अग्रसर कर विकासशील राज्य तक पहुंचा दिया था। 15 सालों में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को देश के गिने-चुने राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया था।
श्री शाह ने कहा कि राज्य में घपलों और घोटालों की सरकार चल रही है। राज्य की कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से ही घपलों और घोटाले कर रही है। यहां लूट-खसोट और घोटाले आम बात हो गई है। छत्तीसगढ़ के विकास के मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। यह छत्तीसगढ़ के भविष्य पर एक सवालिया निशान है। अब छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है कि उन्हें विकसित राज्य चाहिए कि घोटाले और भ्रष्टाचार में डूबी राज्य सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने तीन बार भाजपा को अपना आशीर्वाद और सहयोग देकर छत्तीसगढ़ के विकास में जो योगदान दिया है वही योगदान इस बार के विधानसभा चुनाव में फिर से चाहिए, ताकि छत्तीसगढ़ विकास के राह पर आगे बढ़ सके। उनहोंने कहा कि वर्ष 2019 के आम चुनाव में 11 में से 9 सीटें मिली थी, अब उम्मीद है कि वर्ष 2024 के चुनाव में 11 में 11 सीट भााजपा को मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को मजबूत करने और देश के आगे ले जाने में जनता भाजपा का साथ जरूर देगी। उन्होंने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ दिल्ली दरबार का एटीएम बन गया है। उन्होंने कहा कि इस बार किसी पार्टी का मुखिया नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का भविष्य तय करने के लिए परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने राज्य में धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में आदिवासियों का विशेष ध्यान रखा जाता था। उनकी संस्कृति को संरक्षण दिया जाता था। लेकिन जब से यहां कांग्रेस की सरकार आई है धर्मांतरण का खुला खेल चल रहा है। कार्यक्रम मे पूर्व सीएम डा. रमन सिंह के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, प्रतिपक्ष छग विस नारायण चंदेल। सुश्री लता उसेंडी, सांसद सुनील कुमार सोनी, भूतपूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Comments