Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्ग जिले के 25 कबाडख़ाने सील, 44 कबाडिय़ों के खिलाफ कार्यवाही

राजपत्रित अधिकारी, 14 निरीक्षक सहित 150 जवानो ने मारा छापा

दुर्ग / दुर्ग पुलिस ने जिले के 44 कबाडिय़ो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 25 कबाडख़ाने को सील कर दिया है। मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
यादव कार्यवाही आम जनता एवं विभिन्न औद्योगिक एनसीलरी एशोसिएशन के पदाधिकारियों से अवैध कबाड़ के व्यापार के संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिक्षक दुर्ग शलभ सिन्हा द्वारा कबाड़ कारोबारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। 

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में राजपत्रित अधिकारीयों के साथ एसीसीयू प्रभारी एवं जिले के समस्त शहरी थानो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें करीबन 22 टीम जिसमे 14 निरीक्षक, 20 उप निरीक्षक, 25 सहायक उप निरीक्षक एवं 80 से अधिक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया। उक्त अधिकारी / कर्मचारियों को योजना बनाकर अलग-अलग 35 टीमों में विभक्त कर पूर्व से सूचीबद्ध जिले के शहरी थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कबाड़ के संचालकों के ठिकानों पर वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही हेतु भेजा गया। जिसके परिणाम स्वरूप जिले के शहरी थाना क्षेत्रों के कुल 44 कबाडिय़ों के गोदामों पर एक साथ दबिश दी गयी, जहाँ इनके ठिकानों में भारी मात्रा में लोहे के अवैध कबाड़ वाहनों को काटकर उनके कलपूर्जो को अलग कर भण्डारण कर के रखना, सेंटरिंग प्लेट, बीएसपी का सरिया, लोहा, ऐंगल,कुछ कवाडियों के यहाँ औद्योगिक स्क्रैब भी बरामद हुआ।
जामुल थाना में राजू मंडले कबाड़ी दुकान से 1 ट्रक स्क्रैप जप्त कर राजू मंडले को हिरासत में लिया गया। टीम द्वारा मौके पर ही अवैध कबाड़ के संचालनकर्ताओं को नोटिस देकर कार्यवाही किया गया। जिसमें विरूद्ध मौके पर ही धारा 41 ( 1+4 ) की कार्यवाही की गयी है। एवं इनके गोदामों को सील किया गया है। 15 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, शेष के विरूद्ध के कार्यवाही जारी है, फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है। जिले के कबाड़ी जिसमे नदीम, ललित, शाकिर, पाल कबाड़ी, राजू मंडले सहित दर्जनों कबाडखानों को सील किया गया, सील करने के बाद सभी अवैध कबाड़ संचालकों को प्रतिबंधित करते हुए बाउंडओवर कराने की तैयारी की जा रही है। 


Post a Comment

0 Comments