Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सावन का आज अंतिम सोमवार : शिवालयों में सुबह से ही गूंज रहा हर-हर महादेव, ओम् नमः शिवाय का महामंत्र

दुर्ग / सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर आज दुर्ग शहर के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। तड़के से ही शिवालयों में बोल बम  बमभोले-जय भोले के जयघोष सुनाई देने लगा ।सावन के अंतिम सोमवार होने के चलते आज शहर में जगह-जगह भंडारे का और प्रसादी का वितरण किया गया। 
भोलेनाथ के अतिप्रिय सावन माह के आज अंतिम सोमवार के अवसर पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शिवालयों में इस दौरान जलाभिषेक और रूद्राभिषेक का आयोजन भी साथ-साथ चल रहा है। भोले के भक्त अपने-अपने तरीके से भोलेनाथ की पूजा-अराधना में जुटे हुए हैं। शहर के पिपलेशवर  महादेव मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर, प्राचीन  शिवनाथ तट महादेव मंदिर, भोलेनाथ  महादेव मंदिर सहित दुर्ग शहर के सभी शिवालयों में भक्तों की अपार भीड़ से पूरा वातावरण शिव जी की भक्ति में डूबा नजर आया। इस दौरान बेलपत्र, धतूरा, आक, कनेर फूल, नारियल, अष्टगंध, शमी पत्र की मांग अचानक से बढ़ गई। शहर के कई शिवालयों में महा अभिशेक्  जलाभी शेक्  कर विधीवत पूजन अर्चन किया गया।के बीच बेलपत्र की कमी होते देख अन्य विक्रेताओं ने इसकी कीमत बढ़ा दी। हालांकि किसी भी भक्त को बेलपत्र की कमी नहीं हुई और सभी अपने-अपने श्रद्धानुसार भगवान भोलेनाथ को विभिन्न सामग्रियां अर्पित कर अपनी पूजा संपन्न की। इधर शहर के कई शिवालयों में आज भक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ का रूद्राभिषेक, जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक कराया जा रहा है। इसमें भोले के भक्त बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। वहीं शहर  में उजजैन की तर्ज पर बाबा की शोभा यात्रा भी निका ली गई। 

Post a Comment

0 Comments