सड़क हादसे में माँ और नवजात मासूम की मौत
दुर्ग /(सुनील शर्मा ) मनविचलित कर देने वाली घटना आज सुबह ग्यानगर छेत्र में घटी l सड़क हादसे में माँ और नवजात मासूम की घटना स्थल ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी व पार्षद पति दिनेश देवांगन ने बताया कि आज सुबह गया नगर में दर्दनाक सड़क हादसा ने मन को द्रवित कर दिया है l अनायास घटे दुर्घटना में विपरीत दिशा से ओवर टेक करते आ रहे ट्रेक्टर ट्राली ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार स्थानीय निवासी साहू परिवार जो कि बाइक में अपनी पत्नी व 1 वर्ष की बेटी को ले जा रहे थे l मिट्टी से भरी अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली ने उन्हे चपेट में ले लिया जिससे मासूम बच्ची सहित 30 वार्षिया महिला की मौके पर मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँच गई । सड़क हादसे के बाद मनविचलित सा हो गया ।पुलिस अपराध कायम कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।
0 Comments