*अयोध्या/(सुनील शर्मा)* सावन और कांवड़ मेले को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के नाम पर भारी ट्रैफिक नियंत्रण लागू कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोग और व्यापारी वर्ग काफी परेशान हैं:
मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे से रामपथ तक कई बैरियर और रूट डायवर्जन लगाए गए हैं।
*बैरियर और रूट डायवर्सन से नागरिक परेशान*
• उदया चौराहा से चार-पहिया वाहनों को रोककर चक्रतीर्थ की ओर मोड़ दिया गया है।
*दो-पहिया वाहनों की एंट्री बंद* ....
• टेढ़ी बाजार चौराहा पर दो-पहिया वाहनों की एंट्री बंद है—फिर भी लोकल आधार कार्ड दिखाने पर भी नहीं जाने दिया जा रहा।
*बैरियर लगने से आवाजाही बाधित*
• रामजन्मभूमि मार्ग, सब्जी मंडी, गेट-3 और गुरुद्वारा मार्ग पर भी बैरियर लगने से रोज़मर्रा की आवाजाही बाधित हो गई है।
• स्कूल वाहन, मालवाहक, व्यापारियों और आम नागरिकों को बार-बार रोका जा रहा है—बच्चों को स्कूल पहुंचाना और दुकान तक माल पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
📣 *क्या कहते हैं स्थानीय लोग* ...
“अब भीड़ सामान्य हो चुकी है, फिर भी बेवजह बैरियर लगाकर ज़िंदगी मुश्किल बना दी गई है।”
🛑 अब ज़रूरत है:
• आम नागरिकों की आवाज़ सुनकर ही निर्णय लिए जाएं
• स्कूल और व्यापार से जुड़े वाहनों को राहत दी जाए
• सुरक्षा और श्रद्धा के साथ-साथ जनजीवन को भी प्राथमिकता दी जाए lशांति व्यवस्था ज़रूरी है—लेकिन अनावश्यक रोक-टोक आम लोगों पर बोझ बनती जा रही है।
0 Comments