निधन
भिलाई नगर/ 28 जनवरी 2025:- छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम पुलिस महानिदेशक, पीएससी के प्रथम चेयरमैन वैशाली नगर भोपाल निवासी मोहन शुक्ला का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया वे 85 साल के उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12:00 बजे भोपाल में भदभदा मुक्तिधाम में किया गया
छत्तीसगढ़ प्रदेश सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.बी.एस. ठाकुर, संरक्षक आर.पी. शर्मा, महासचिव दिग्विजय सिंह परिहार, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गोस्वामी, संतोष सिंह गौर, वीएस दवे, भारत भूषण शर्मा, रविंद्र उपाध्याय, दिलीप सिंह राठौर, विश्वास चंद्राकर, अजीत यादव, राकेश जोशी, रोहित बघेल, कविलाश टंडन, रवि प्रताप सिंह, नवीन शंकर चौबे, नरेंद्र हरियाणो, जगदीश उइके, पृथ्वी दुबे, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, महेश सिंन्हा, राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय शर्मा, सुरेश चंद्र तिवारी, लल्लन सिंह, उमेश अवस्थी, शिव गोपाल पांडेय, दिनेश कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार पहाड़े, राजेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है l
छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्री शुक्ला का आकस्मिक निधन, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की है l
श्री शुक्ला छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे। वे एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2001 से 2 अक्टूबर 2004 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्री श्रीमोहन शुक्ला का आकस्मिक निधन, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
श्री शुक्ला छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे। वे एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। इसके बाद उन्होंने 26 मई 2001 से 2 अक्टूबर 2004 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्री श्रीमोहन शुक्ला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
0 Comments