Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महतारी वंदन योजना के फिर से भरे जाने वाले हैं फॉर्म, कर लें तैयारी.......

महतारी वंदन योजना के फिर से भरे जाने वाले हैं फॉर्म, कर लें तैयारी...... 

रायपुर /( सुनील शर्मा) .छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश की ऐसी पात्र महतारी जो इस योजना में शामिल नहीं हो सकी थीं, उनके लिए एक बार फिर मौका आने वाला है। महतारी वंदन योजना के लिए फिर से फॉर्म भरे जाएंगे।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी

महतारी वंदन योजना के लिए नए सिरे से आवेदन किए जा सकेंगे, इसकी जानकारी विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी है। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि फिर से आवेदन के लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा।

Post a Comment

0 Comments