अयोध्या /( सुनील शर्मा) Ayodhya Deepotsav Registration Process: अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद, इस साल जिस जश्न के साथ दिवाली मनाई जाएगी, उसका हम और आप शायद ही अंदाजा लगा पाएं। बता दें, जहां हर साल दीपोत्सव में दिए जलाने का रिकॉर्ड तोड़ा जाता है, वहीं फिर से इस साल ये आंकड़ा 20 लाख से ऊपर पहुंचने वाला है। बताया जा रहा है कि इस दीपावली पर करीबन 26 लाख दिए जलाए जाएंगे।। 
यही नहीं, इस वर्ष का उत्सव पहले से कहीं अधिक बड़ा और रोमांच से भरा रहने वाला है। इस दौरान कई नए आकर्षण शामिल होंगे, साथ ही मॉडर्न टेक्नोलॉजी आपको हैरान कर देगी। चलिए आपको इस लेख में बताते हैं, जय होगा नया और कैसे करना होगा शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन। (नीचे के सभी फोटो साभार:)
होगा मेगा ड्रोन शो
इस साल के आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण अयोध्या का पहला ड्रोन शो होगा, जो 500 ड्रोन के साथ आपको 15 मिनट का शानदार प्रदर्शन दिखाएगा। ये ड्रोन फेमस सरयू घाट और राम की पैड़ी के ऊपर आसमान में उड़ेंगे, फिर भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जैसे कई देवताओं के साथ-साथ रामायण के प्रसिद्ध दृश्यों, जैसे रावण की पराजय, पुष्पक विमान और राम दरबार के चित्र बनाएंगे। यह हवाई प्रदर्शनी भक्ति को अत्याधुनिक तकनीक के साथ जोड़ेगी। इस दिवाली ड्रोन शो यहां का प्रमुख आकर्षण रहेगा, जो यकीनन हजारों दर्शकों को आकर्षित करेगा।
0 Comments