Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या में 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

अयोध्या में 31 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी दीपावली
अयोध्या/( सुनील शर्मा) दीपावली हर साल अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस वर्ष इसे लेकर असमंजस है। तिथियों के फेर में कुछ लोग दीपावली 31 अक्तूबर तो कुछ एक नवंबर को बता रहे हैं।अंततः काफी मंथन के बाद अयोध्या के ज्योतिषियों व आचार्यो ने एक मत से कहा है कि दीपावली का पर्व 31 अक्तूबर को ही अयोध्या सहित पूरे देश में मनाई जानी चाहिए। उनका तर्क है कि दीपावली के लिए प्रदोष व्यापिनी एवं रात्रि में अमावस्या जरूरी होती है। यह योग 31 अक्तूबर को ही है।
ज्योतिषाचार्य बोले- दीपावली के दिन-रात में अमावस्या मिलना जरूरी
31 को ही मिल रही प्रदोष व्यापिनी अमावस्या, इसी दिन मनेगी दीपावली। दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त
1.दोपहर 1:33 बजे से 03:04 मिनट के मध्य
2.प्रदोष काल में वृष लग्न में शाम 6:11  मिनट बजे से 8:08 के मध्य यह मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ
3.महानिशा में मंत्र सिद्धि आदि के लिए सिंह लग्न में

4.रात्रि 12:39 बजे से 2:53 के मध्य शुभ मुहूर्त होगा। 

Post a Comment

0 Comments