Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या में इस बार के दीपोत्सव में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू, 25 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी

अयोध्या /(सुनील  शर्मा) अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद होने वाले पहले दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी हो रही है. 25 लाख से ज्यादा दीयों से अयोध्या को रोशन करके नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है. 55 घाटों पर जलने वाले दीयों में 90 हजार लीटर सरसों का तेल लगेगा. इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं.। 
फिर  गिनीज  ऑफ  वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होगा, अयोध्या दीपोत्सव का। 

22 जनवरी को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार अयोध्या दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा. ये आठवां दीपोत्सव होगा जिसमें 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. यूपी सरकार ने दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इस बार सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अयोध्या धाम का नाम दर्ज कराने की तैयारी है. इसके लिए राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी को नोडल संस्था बनाया गया है.

Post a Comment

0 Comments